गया, अगस्त 24 -- Gaya News: कोंच में सोमवार को दो दिवसीय कोंचेश्वर महादेव महोत्सव की शुरुआत हुई। कोंचेश्वर महादेव मंदिर परिसर के पास आयोजित महोत्सव का उद्घाटन टिकारी विधायक अजय कुमार, प्रखंड प्रमुख मणि देवी समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों का स्वागत भी किया गया। इस दौरान विधायक ने कोंचेश्वर महादेव मंदिर के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। उद्घाटन के बाद मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ओम नमः शिवाय गीत की प्रस्तुति से हुई। इसके बाद कलाकारों ने कजरी नृत्य 'भीजत आवे धनिया ये रामा, अरे रामा, रिमझिम के बरसे' की मनमोहक प्रस्तुति दी। कजरी की प्रस्तुति ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया। पार्श्व गायिका इशिता विश्वकर्मा ने सत्यम ...