गया, सितम्बर 15 -- Gaya News: महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित 15 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण मंगलवार को संपन्न हो गया। उपजाति उपयोजना के तहत एक से 15 सितंबर तक आयोजित प्रशिक्षण में ग्रामीण महिलाओं को सिलाई मशीन संचालन, कपड़ों की कटिंग, विभिन्न परिधानों की सिलाई, नाप लेने और डिजाइन कटिंग की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का संचालन गृह विज्ञान वैज्ञानिक डॉ. मोनिका पटेल ने किया। समापन समारोह में प्रधान सह व वरीय वैज्ञानिक ई. मनोज कुमार राय ने प्रशिक्षण में सफल महिलाओं को प्रमाणपत्र दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...