Gaya News: कुलपति से मुलाकात कर फैक्टनेब के प्रतिनिधिमंडल ने बकाया भुगतान की मांग की
गया, अक्टूबर 14 -- Gaya News: बिहार राज्य संबद्ध डिग्री कॉलेज शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ (फैक्टनेब) की मगध विश्वविद्यालय इकाई ने त्योहारों से पहले लंबित भुगतान करने की मांग की है। बुधवार को महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति प्रो. दिलीप कुमार केसरी, कुलानुशासक और परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात कर बकाया राशि का भुगतान करने की मांग उठाई। महासंघ ने चेतावनी दी कि समय पर भुगतान नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग की ओर से एक सत्र के अनुदान की राशि जारी किए जाने के 25 दिन बाद भी संबद्ध अनुदानित कॉलेजों को भुगतान नहीं किया गया है। दशहरा, दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए महासंघ ने जल्द राशि जारी करने की मांग की। इसके अलावा तीन सत्रों की जांची गई उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन पारिश्रमिक और पूर्व में कॉपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.