गया, अगस्त 1 -- Gaya News: धान की रोपनी के लिए किसानों को निर्बाध रूप से बिजली की जरूरत है। 15 दिनों तक बड़ी संख्या में किसान धान की रोपनी करेंगे। बारिश के साथ मोटर पंप के माध्यम से खेतों की सिंचाई करनी होगी। ऐसी स्थिति को लेकर बिजली विभाग को किसानों को पर्याप्त समय और अच्छी वोल्टेज के साथ व प्राथमिकता के आधार पर बिजली देनी होगी। यह आदेश जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने शनिवार को विद्युत विभाग के अधीक्षक अभियंता व सभी कार्यपालक अभियंताओं को दिए। समाहरणालय में बैठक के दौरान डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले के सभी कृषि ट्रांसफॉर्मरों से प्रतिदिन कम से कम 12 घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति हो। बिजली आपूर्ति में अनियमितता या कम वोल्टेज के कारण किसानों का कृषि कार्य प्रभावित होता है। ऐसी स्थिति को किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। विभाग इसे गं...