गया, नवम्बर 5 -- Gaya News: तीसरी नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026-27 में दिल्ली पब्लिक स्कूल, गया के खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य सहित कुल 13 पदक जीते। स्वर्ण पदक विजेताओं में हमजा खान, हरिओम राज, श्रेया यादव, श्रेयशी, अनिका सिंह और आफिया आफताब शामिल हैं। आदित्य राज, हर्षित कुमार, आकाश कुमार और प्रज्ञा भारती ने रजत, जबकि पार्थ रंजन, आर्यन राज और अधिराज कुमार सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया। विद्यालय के निदेशक संजीव कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...