गया, जुलाई 23 -- Gaya News: नगर पंचायत फतेहपुर के वार्ड संख्या 11 में मुख्यमंत्री शहरी समग्र विकास योजना के तहत पीसीसी सड़क बननी है। कार्यादेश जारी होने के चार महीने बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है। इससे संवेदक के प्रति स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। बरसात के मौसम में सड़क की बदहाल स्थिति ने आम लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ा दी है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य पार्षद रवि कुमार ने बुडको के परियोजना निदेशक को पत्र भेजकर तत्काल निर्माण कार्य शुरू कराने तथा लापरवाह संवेदक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है。

निर्माण कार्य की स्थिति मुख्य पार्षद ने अपने पत्र में बताया कि घोड़ियाटांड़ रविदास टोला से अंदर बाजार डैम रोड तक पीसीसी सड़क निर्माण के लिए 30 मार्च 2026 को कार्यादेश जारी किया गया था। नियमानुसार चार माह के अंद...