Gaya News: कारोबारियों ने शिविर का उठाया लाभ, माप-तौल उपकरणों की जांच करायी
गया, अगस्त 29 -- Gaya News: कारोबारियों की राहत के लिए माप-तौल विभाग की ओर से शनिवार को शहर के लहेरिया टोला स्थित बुलियन एसोसिएशन के कार्यालय में विशेष शिविर लगाया गया। 45 से अधिक कारोबारियों ने शिविर का लाभ उठाया। इसमें सत्यापन प्रमाण पत्र बनाने के लिए रजिस्ट्रेशन किया गया। साथ ही कारोबारियों ने अपने माप-तौल उपकरणों की जांच कराई। शिविर से विभाग के खाते में 64 हजार रुपये आए। माप-तौल निरीक्षक सिद्धार्थ रौशन ने बताया कि बुलियन के कार्यालय में विशेष शिविर लगाया गया है। इसमें 50 से अधिक कारोबारी आए। 30 से अधिक कारोबारियों ने लाइसेंस का रिनुअल कराया। साथ ही उनके माप-तौल उपकरणों की जांच कराई गई। करीब 20 कारोबारियों ने अनुज्ञप्ति के संबंध में विभागीय प्रक्रिया की जानकारी हासिल की। जांच के बाद सत्यापण प्रमाण पत्र कारोबारियों को दिया गया। निरीक्षक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.