गया, अक्टूबर 13 -- Gaya News: महिला कांति देवी की हत्या के विरोध में मंगलवार को भाकपा माले ने घुरा पर से ब्लॉक मोड़ तक प्रतिवाद मार्च निकाला। इसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी, मृतका के आश्रितों को 20 लाख रुपये मुआवजा व सरकारी नौकरी और घायलों को 50 हजार रुपये देने की मांग की। माले जिला सचिव निरंजन कुमार ने सीआईडी जांच की घोषणा पर सवाल उठाए। उन्होंने चेतावनी दी कि आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने पर एसएसपी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...