Gaya News: कबाड़ दुकान में छापेमारी, रेलवे का चोरी हुआ लोहा बरामद
गया, अक्टूबर 28 -- Gaya News: रेलवे का चोरी का लोहा खरीदने और बेचने के मामले में आरपीएफ ने बुधवार को गया जंक्शन के पास स्थित एक कबाड़ दुकान में छापेमारी कर दुकानदार को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान दुकान से रेलवे के कई महत्वपूर्ण उपकरण बरामद किए गए। गिरफ्तार दुकानदार को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। आरपीएफ बरामद सामान की चोरी और अवैध खरीद-बिक्री के मामले की जांच कर रही है। गया जंक्शन के सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह ने बताया कि आरपीएफ की टीम ने रेलवे सिनेमा के पास स्थित कबाड़ दुकान में छापेमारी की। इस दौरान दुकान से रेलवे के स्क्रू पिन, ब्रेक शू, लाइनर और पेंड्रोल क्लिप सहित कई उपकरण बरामद किए गए। यह भी पढ़ें- Agra News: अप्रैल से सितंबर तक आरपीएफ ने 1438 अनधिकृत वेंडर पकड़े पूछताछ में दुकानदार ने राह चलते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.