गया, अगस्त 10 -- Gaya News: प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को विशेष सफाई अभियान चलाया गया। बीडीओ गौरी कुमारी और सीओ दिव्यांशु कुमार शाह के नेतृत्व में सफाईकर्मियों ने परिसर से कचरा हटाया और पार्क में उगी झाड़ियों व घास की कटाई की। लंबे समय से गंदगी और झाड़ियों के कारण परिसर का स्वरूप प्रभावित हो रहा था। अभियान के बाद कार्यालय परिसर स्वच्छ और व्यवस्थित नजर आया। बीडीओ ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता और अनुशासन जरूरी है। नियमित सफाई से कर्मचारियों के साथ कार्यालय आने वाले लोगों को भी सुविधा मिलेगी। सीओ ने परिसर में लगातार स्वच्छता बनाए रखने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...