Gaya News: ऑनलाइन उर्वरक बिक्री हेतु विक्रेताओं को मिला प्रशिक्षण
गया, अक्टूबर 5 -- Gaya News: डोभी प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन सभागार में सोमवार को खुदरा उर्वरक विक्रेताओं के लिए प्रशिक्षण कैंप लगाया गया। कृषि समन्वयक सह उर्वरक निरीक्षक संजय कुमार ने विक्रेताओं को ऑनलाइन उर्वरक बिक्री की तकनीकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब सभी प्रकार के उर्वरक की बिक्री ऑनलाइन करनी है। इससे किसानों को खाद खरीदने में सुविधा होगी और कालाबाजारी पर अंकुश लगेगा। किसान अपनी जरूरत के अनुसार उचित मूल्य पर उर्वरक खरीद सकेंगे। प्रशिक्षण में अजय कुमार मिश्र, बबन खां, दीपक मिश्रा, उपेंद्र वर्मा, रविंद्र प्रसाद, मनोज साव समेत सभी खुदरा विक्रेता शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.