गया, सितम्बर 28 -- Gaya News: यात्री वाहनों की व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़कों पर नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए जिला परिवहन विभाग ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। डीटीओ राजेश कुमार ने बताया कि ऑटो और टोटो के परमिट तथा फिटनेस की सख्ती से जांच करने की कार्रवाई तेज की गई है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि बिना वैध कागजात के संचालित होने वाले ऑटो-टोटो सहित यात्री वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। बताया गया कि ऑटो-टोटो समेत अन्य यात्री वाहनों के संचालन से पहले परमिट, फिटनेस, टैक्स, बीमा और आरसी की वैधता की जांच जरूरी है। वाहनों के संचालन से जुड़ी व्यवस्था को बेहतर बनाने, यात्रियों की सुविधा और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से परमिट व फिटनेश व्यवस्था मे...