Gaya News: एसडीएम ने 30 भैंस लदे कंटेनर को किया जब्त
गया, अक्टूबर 12 -- Gaya News: शेरघाटी एसडीएम जतिन कुमार के नेतृत्व में सोमवार को आमस के देलहो मोड़ के पास जीटी रोड से 32 भैंस लदे कंटेनर को पकड़ा गया। पुलिस को देखते ही चालक चलती गाड़ी से कूदकर फरार हो गया, जबकि पुलिस जवानों ने खदेड़कर सहचालक को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, कंटेनर में भैंस, भैंसा और पाड़ा लदे थे। इन्हें हजारीबाग से उत्तर प्रदेश के कानपुर ले जाया जा रहा था। प्रभारी थानेदार अखिलेश कुमार ने बताया कि पशुओं को बोधगया गौशाला भेज दिया गया है। पूछताछ के बाद सहचालक को जेल भेज दिया गया। पुलिस इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। उनके नाम सामने आने पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।वहीं, एसडीएम ने सांव टोल प्लाजा के पास जीटी रोड से अवैध कोयला लदा ट्रक भी पकड़ा और आमस पुलिस को सौंप दिया। ट्रक चालक को गि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.