गया, अक्टूबर 29 -- Gaya News: जीटी रोड पर पशु और अवैध कोयला तस्करी के खिलाफ शेरघाटी एसडीएम जतिन कुमार लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। वे रातभर जागकर बाराचट्टी से आमस तक जीटी रोड से गुजरने वाले संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहे हैं। इस महीने अब तक पशु और अवैध कोयला लदे दर्जनों वाहन पकड़े जा चुके हैं। इससे अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा है। गुरुवार अहले सुबह एसडीएम ने सांव टोल प्लाजा के पास जीटी रोड से चार भैंस लदे पिकअप वाहन पकड़े। इससे पहले इसी जगह से भैंस लदे दो कंटेनर और पांच पिकअप वाहन पकड़े जा चुके हैं। बुधवार रात भी 45 भैंस लदे एक कंटेनर और दो पिकअप वाहन जब्त किए गए थे। यह भी पढ़ें- Gaya News: एसडीएम ने पकड़े 45 भैंस लदी तीन गाड़ी, आठ लोग गिरफ्तार इस कार्रवाई में चालक, खलासी और व्यापारियों समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था।प्रभार...