गया, जुलाई 31 -- Gaya News: मिडिल स्कूल सिमुआरा में मिड-डे-मील की गुणवत्ता और विद्यालय की व्यवस्था को लेकर बच्चों की शिकायत के बाद एसडीएम प्रवीण कुंदन शुक्रवार को एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने खुद स्कूल पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। बच्चों से सीधे बातचीत की और उनके साथ बैठकर मिड-डे-मील भी खाया। निरीक्षण में पहले की तुलना में अब कुछ सुधार जरूर मिला। लेकिन, कई खामियां बरकरार रहने पर प्रधानाध्यापक को कड़ी फटकार लगाई और शनिवार तक सुधार करने निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय का शौचालय बंद मिला, जबकि परिसर में साफ-सफाई भी संतोषजनक नहीं थी। कक्षा एक के बच्चे बरामदे में जमीन पर बैठकर पढ़ाई करते मिले। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए बच्चों को कक्षाओं में बैठाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान कई बच्चे बिना पोशाक के मिले। पूछने पर बच्चों ...