Gaya News: एलईडी बल्ब निर्माण का हुनर सीख आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ीं ग्रामीण महिलाएं
गया, जुलाई 11 -- Gaya News: ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दक्षिणी लोधवे पंचायत के तेलनी गांव में आयोजित पांच दिवसीय एलईडी बल्ब निर्माण कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। हैंड इन हैंड इंडिया द्वारा ग्राम उत्थान कार्यक्रम के तहत आयोजित इस प्रशिक्षण में महिलाओं ने एलईडी बल्ब निर्माण की तकनीक सीखकर स्वरोजगार की नई संभावनाओं की ओर कदम बढ़ाया। प्रशिक्षक अनिल कुमार और अमरनाथ उपाध्याय ने प्रतिभागियों को एलईडी बल्ब की असेंबलिंग, गुणवत्ता परीक्षण, पैकेजिंग, विपणन और लघु उद्यम संचालन से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी दी। महिलाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर उन्हें स्वयं का रोजगार शुरू करने के लिए सक्षम बनाना प्रशिक्षण का उद्देश्य रहा। समापन समारोह में सभी सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।इस अवसर पर उप महाप्रबंधक रवि रं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.