गया, नवम्बर 24 -- Gaya News: बाराचट्टी थाना क्षेत्र के बड़की चांपी गांव से पुलिस ने मंगलवार को एनडीपीएस मामले में फरार चल रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों की पहचान राजकुमार प्रजापत और लालू मांझी के रूप में हुई है। दोनों इसी गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया। वहीं, मोहनपुर पुलिस ने एक अन्य मामले में मुफस्सिल दोहरी निवासी सतीश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...