Gaya News: एक दशक से किसान उच्च विद्यालय सलैया के जमीन का विवाद हुआ समाप्त
गया, जुलाई 6 -- Gaya News: इमामगंज प्रखंड के किसान उच्च विद्यालय, सलैया की जमीन पर एक दशक से चल रहा अतिक्रमण विवाद सोमवार को जनता दरबार में सुनवाई के बाद सुलझ गया। सीओ सुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में विद्यालय की भूमि की मापी कराई गई। सरकारी अभिलेखों के अनुसार प्लॉट संख्या 1198 विद्यालय की भूमि पाई गई। मापी विद्यालय प्रबंधन समिति, दावा करने वाले पूर्व मुखिया नवल भारती तथा ग्रामीणों की उपस्थिति में पारदर्शी तरीके से कराई गई। जांच में पाया गया कि नवल भारती की भूमि प्लॉट संख्या 1199 में है, जबकि वह विद्यालय की भूमि पर अपना दावा कर रहे थे। मापी के बाद उनका दावा गलत साबित हुआ। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि संबंधित भूमि और उस पर निर्मित भवन विद्यालय की सरकारी संपत्ति है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.