गया, जुलाई 2 -- Gaya News: गुरुआ-करमाईन सड़क पर बीते फरवरी में हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 28 वर्षीय रीना कुमारी की बुधवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान गुरुआ थाना क्षेत्र के अतोपुर गांव निवासी कामदेव प्रसाद की पुत्री के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रीना अपने पति विवेक कुमार के साथ बाइक से ससुराल गरजूबिगहा जा रही थीं। इसी दौरान गुरुआ-करमाईन सड़क पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल रीना का लगातार इलाज चल रहा था, लेकिन गया स्थित मगध मेडिकल अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। रीना अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं। उनकी असमय मौत से नैहर और ससुराल दोनों परिवारों में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में भी म...