गया, अगस्त 23 -- Gaya News: बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जिला परिवहन विभाग के अधिकारी जागरूकता अभियान चलाएंगे। जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में जिले में लोगों को प्रदूषण कम करने के उपायों और इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल के प्रति जागरूक किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य प्राकृतिक सुरक्षा, जीवन रक्षा और पर्यावरण स्वच्छता के प्रति लोगों को जिम्मेदार बनाना है। परिवहन विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वाहनों से निकलने वाले धुएं को कम करना प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसके लिए लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग के फायदे बताए जाएंगे। साथ ही नियमित प्रदूषण जांच कराने, वाहनों की उचित देखभाल करने और अनावश्यक रूप से वाहनों का इस्तेमाल नहीं करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा。

पितृपक्...