गया, सितम्बर 27 -- Gaya News: पितृपक्ष मेला महासंगम में देवघाट और विष्णुपद मंदिर परिसर की सफाई अब आधुनिक तकनीक से होगी। श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए गया नगर निगम ने इलेक्ट्रिक लिटर पिकर वैक्यूम क्लीनर मशीन को सफाई व्यवस्था में शामिल किया है। मशीन का उपयोग विशेष रूप से देवघाट और विष्णुपद के आसपास के भीड़भाड़ वाले इलाकों में किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Gaya News: पितृपक्ष में सफाई को लेकर नगर आयुक्त सख्त, 15 पर कार्रवाईमशीन का उद्घाटन मेयर गणेश पासवान, नगर आयुक्त डॉ. गगन कुमार और पूर्व डिप्टी मेयर सह सशक्त स्थायी समिति सदस्य मोहन श्रीवास्तव ने रविवार को नारियल फोड़कर और पूजा-अर्चना कर मशीन का शुभारंभ किया। इसके बाद मशीन से सफाई भी शुरू की गई। मेयर ने कहा कि मशीन कम समय में अधिक क्षेत्र की सफाई करेगी और भीड़भाड़ वाले इलाकों...