Gaya News: इमामगंज में अवैध बालू उत्खनन करते एक ट्रैक्टर जब्त
गया, अक्टूबर 25 -- Gaya News: इमामगंज थाना क्षेत्र के कुंजेशर गांव के पास मोरहर नदी से अवैध रूप से बालू उत्खनन कर ले जा रहे एक ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस ट्रैक्टर को थाने ले आई है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि बालू उत्खनन के दौरान पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर चालक और मजदूर मौके से फरार हो गए। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए खनन विभाग को सूचना दी गई है। ट्रैक्टर के नंबर के आधार पर उसके मालिक और चालक की पहचान की जा रही है। यह भी पढ़ें- Jamui News: अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.