गया, अक्टूबर 25 -- Gaya News: प्रखंड के विश्रामपुर गांव निवासी अधिवक्ता गोपाल सिंह का रविवार को निधन हो गया। वे शेरघाटी न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत थे और पिछले एक वर्ष से अस्वस्थ चल रहे थे। पूर्व मुखिया राजीव रंजन सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने बताया कि गोपाल सिंह ने रविवार को अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से गांव और शेरघाटी न्यायालय के अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों ने उन्हें मिलनसार और व्यवहार कुशल व्यक्ति बताते हुए श्रद्धांजलि दी। उनके निधन को परिवार, गांव और न्यायिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...