Gaya News: इमामगंज के बिंधुआ गांव से प्रेम प्रसंग में भाग लड़का लड़की बरामद
गया, जुलाई 5 -- Gaya News: इमामगंज थाना क्षेत्र के बिंधुआ गांव से प्रेम प्रसंग में नौ जून को घर से भागे युवक-युवती को पुलिस ने रविवार को बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि बिंधुआ गांव निवासी निर्मल भारती पर गांव की एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप है। इस मामले में उसके खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों को गांव से ही बरामद किया। पूछताछ के बाद आरोपित युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया, जबकि किशोरी का मेडिकल परीक्षण और न्यायालय में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.