गया, सितम्बर 2 -- Gaya News: इमामगंज प्रखंड के कोठी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो से 228 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। शराब को झारखंड से लाकर बिहार के बड़े शहरों में खपाने की तैयारी थी। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही चालक और शराब धंधेबाज वाहन छोड़कर फरार हो गए। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान पुलिस को शराब की खेप आने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस सोबड़ी गांव के पास पहुंची तो सड़क किनारे पश्चिम बंगाल नंबर की एक स्कॉर्पियो खड़ी मिली। पुलिस टीम को देखते ही वाहन में सवार चालक और धंधेबाज मौके से फरार हो गए। यह भी पढ़ें- Banka News: भलजोर चेक पोस्ट पर 1.28 करोड़ की विदेशी शराब बरामद, ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार पुलिस ने स्कॉर्पियो की तलाशी ली तो उसमें 228 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद ह...