गया, जुलाई 18 -- Gaya News: इमामगंज प्रखंड के कोठी थाना पुलिस ने प्रेम प्रसंग के मामले में काफी दिनों से फरार युवक-युवती को शनिवार को कोठी बाजार से बरामद किया। प्रभारी थानाध्यक्ष सच्चिदानंद राय ने बताया कि युवती की मां ने लोहड़ी गुलरियाचक निवासी ऋषि कुमार पर बेटी को भगा ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। पूछताछ के बाद युवती को मेडिकल जांच और न्यायालय में बयान के लिए गया भेजा गया, जबकि आरोपी ऋषि कुमार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...