गया, अगस्त 26 -- Gaya News: पितृपक्ष मेले को लेकर शहर में आवारा मवेशियों के विचरण पर लगाम लगाने के लिए नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। मवेशियों के कारण सड़कों पर जाम और दुर्घटना की स्थिति उत्पन्न होने के साथ ही श्रद्धालुओं को भी परेशानी नहीं हो। इसे लेकर प्रतिदिन दो टीमें अलग-अलग इलाकों में अभियान चला रही है। इस माह अब तक 56 आवारा मवेशियों को पकड़कर उनके पालकों से आर्थिक दंड वसूला गया है। नगर निगम की टीम ने डेढ़ माह में कार्रवाई करते हुए करीब एक लाख 83 हजार रुपये का जुर्माना वसूला है। पिछले माह अभियान के दौरान 45 मवेशियों को पकड़ा गया था। नगर निगम प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि मवेशियों को खुले में छोड़ने वाले मवेशी पालकों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी。 यह भी पढ़ें- Maharajganj News: नगर पालिका ने चलाया अभियान, छुट्टा पशुओं को प...