गया, अक्टूबर 26 -- Gaya News: आमस प्रखंड में करीब तीन माह से आधार सेंटर बंद रहने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। आधार कार्ड में नाम-पता सुधरवाने, मोबाइल नंबर जुड़वाने और फिंगरप्रिंट अपडेट कराने के लिए लोगों को कई किलोमीटर दूर शेरघाटी नगर परिषद व अन्य जगहों पर जाना पड़ रहा है। इससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी हो रही है। अजय प्रसाद, मुखिया मनोज यादव और किशोर मांझी ने बताया कि प्रखंड में आधार सेंटर बंद रहने से जरूरतमंदों को काफी परेशानी हो रही है। सबसे अधिक दिक्कत महिलाओं और छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ रही है। तेतरिया गांव के उपेंद्र यादव ने बताया कि बेटे के आधार कार्ड में फिंगरप्रिंट अपडेट कराने के लिए कई दिनों से भागदौड़ कर रहे हैं। इसके बावजूद काम नहीं हो सका है। प्रखंड में सेंटर चालू रहने पर लोगों को काफी सहूलियत होती थी।बताय...