गया, अक्टूबर 26 -- Gaya News: स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर आमस सीएचसी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेश कुमार ने सोमवार को छह क्लिनिकों की जांच की। इस दौरान संचालकों से क्लिनिक के संचालन से संबंधित दस्तावेज और चिकित्सकों की डिग्री मांगी गई। सभी को दो दिनों के अंदर आवश्यक कागजात जमा करने का निर्देश दिया गया है। चिकित्सा अधिकारी ने आमस बाजार में संचालित बाबा मासूम क्लिनिक, रुद्रा मेडिकल और न्यू शिशु क्लिनिक की जांच की। इस दौरान भर्ती मरीजों से पूछताछ भी की। बाबा मासूम क्लिनिक में सर्दी-खांसी से पीड़ित दो मरीज मिले, जबकि अन्य दोनों क्लिनिकों में कोई मरीज नहीं मिला। इसके अलावा करमाइन मोड़ और सांव टोल प्लाजा के पास संचालित कई क्लिनिकों की भी जांच की गई। चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के सहयोग पोर्टल पर कुछ ग्रामीणों ने बिना डिग्री वा...