गया, अक्टूबर 15 -- Gaya News: श्री आदर्श लीला समिति गया जी की ओर से आयोजित रामलीला मंचन का उद्घाटन व सम्मान समारोह शुक्रवार को शाम 6:30 बजे आजाद पार्क में होगा। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। समारोह में पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव, जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर और वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इनके अलावा मेयर डॉ. वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, विधायक मनोरमा देवी, राजू वर्णवाल, डॉ. अश्विनी ओंकार नाथ, शिव कैलाश डालमिया, प्रमोद भगवानी और धर्मेंद्र कुमार समेत अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे।समिति के महासचिव प्रेम सागर ने बताया कि शुक्रवार से 21 अक्तूबर तक आजाद पार्क में रामलीला का मंचन किय...