गया, सितम्बर 3 -- Gaya News: बिहार राज्य आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका कर्मचारी संघ (सीटू एवं आईएस) जिला शाखा गया का 8वां जिला सम्मेलन 5 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन का आयोजन बीएमपी-3 के निकट, टेकुमा फार्म, बोधगया में दोपहर 12:30 बजे से होगा। सम्मेलन में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं की समस्याओं, अधिकारों और संगठन को मजबूत करने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। मुख्य वक्ता के रूप में मीना कुमारी, महामंत्री, पटना बिहार, नीलम कुमार, राज्य कोषाध्यक्ष तथा मंटू कुमारी समेत अन्य पदाधिकारी संबोधित करेंगे। सीटू राज्य पदाधिकारी अनुपम कुमार और सीटू उपाध्यक्ष संजय चटर्जी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। सम्मेलन में संगठन की आगामी रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। यह जानकारी संघ के जिला मीडिया प्रभारी मधु कुमारी ने दी।

हिंदी हिन्दुस्...