गया, अक्टूबर 8 -- Gaya News: परैया थाना क्षेत्र के मराची गांव में अवैध बालू लोड कर रहे ट्रैक्टर पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस को देखते ही चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया। हालांकि, ट्रैक्टर का डाला वहीं छूट गया। पुलिस ने जब्त कर थाना लाया। थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि अवैध रूप से बालू लदे ट्रैक्टर की सूचना पर पुलिस टीम कार्रवाई के लिए पहुंची थी। पुलिस फरार चालक और ट्रैक्टर मालिक की पहचान व जानकारी जुटा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...