गया, अक्टूबर 7 -- Gaya News: अवैध खनन के परिवहन और भंडारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश 15 अक्तूबर से गया के बालू घाटों का होना है संचालन

अवैध खनन रोकने के उपाय खनन अधिकारी ने राजस्व सग्रह और कार्रवाई की मंत्री को दी जानकारी - तैयारी गया जी, प्रधान संवाददाता गया जिले के प्रभारी सह कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने अवैध खनन की रोकथाम के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। जिला अतिथि गृह में हुई बैठक में डीएम, एसएसपी और संबधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री ने अवैध खनन, अवैध परिवहन, ओवरलोडिंग और अवैध भंडारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही इसकी सतत निगरानी करने को कहा। उन्होंने कहा कि अवैध खनन की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन, पुलिस और खनन विभाग समन्वय के साथ काम करे। निर्देश दिया गया कि 15 अक्तूबर से बालू ...