गया, अगस्त 25 -- Gaya News: गुरुआ थाना क्षेत्र के गोसपुर गांव के समीप पुलिस ने अवैध बालू खनन के आरोप में दो ट्रैक्टर जब्त किए। थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गोसपुर के पास अवैध खनन की सूचना मिली थी। टीम मौके पर पहुंची तो एक ट्रैक्टर चालक बालू गिराकर भागने का प्रयास कर रहा था, जबकि दूसरा ट्रैक्टर खनन में लगा था। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर थाना परिसर में लाया। मामले की सूचना संबंधित विभागीय पदाधिकारी को दी गई है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...