गया, नवम्बर 10 -- Gaya News: बाराचट्टी थाना क्षेत्र के समेकित जांच चौकी सूर्यमंडल से पुलिस ने मंगलवार को अवैध कोयला परिवहन मामले में दो ट्रक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अमरेंद्र किशोर ने बताया कि कोयला परिवहन कर आ रहे दो गाड़ियों को जांच के लिए रोका गया। इस दौरान जब चालक से कागजात की मांग की गई तो चालक कोई भी कागजात दिखाने में असफल रहे। इसके बाद दोनों चालकों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए चालकों की पहचान नालंदा जिले के सलेमपुर गांव के हरे राम चौहान, दूसरा झारखंड राज्य के रांची के खिलारी गांव का रहने वाला प्रदीप पासवान बताया जाता है। बाद में जब्त किए गए ट्रक को आवश्यक कार्रवाई के लिए थाना लाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...