गया, अक्टूबर 14 -- Gaya News: शेरघाटी के प्रथम विधायक जगलाल महतो के पौत्र और करमौन निवासी अविनाश महतो को बिहार एजुकेशन कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नेशनल एजुकेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. आर. ए. जाइकुमार ने राष्ट्रीय महासचिव सह बिहार प्रभारी डॉ. प्रसाद पासवान की अनुशंसा पर बुधवार को उनकी नियुक्ति की। नियुक्ति की खबर मिलते ही इमामगंज और डुमरिया क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। अविनाश महतो ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। वे बिहार में शिक्षा के विकास, शैक्षणिक सुधार और संगठन के विस्तार के लिए काम करेंगे। बधाई देने वालों में गिरेन्द्र कुमार, नंदन दांगी, प्रतिभा रानी दांगी, अभिषेक सिंह, सदमान तबरेज और संजय पासवान सहित कई लोग शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान...