Gaya News: अवसाद से बचने के लिए जीवन में सक्रिय रहें, नशे से बनाएं दूरी : डॉ. हक
गया, अक्टूबर 10 -- Gaya News: अकेलापन, तनाव और नशे की लत मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकते हैं। अवसाद से बचाव के लिए सकारात्मक सोच के साथ जीवनशैली में बदलाव जरूरी है। नियमित व्यायाम, योग, मॉर्निंग वॉक और पर्याप्त नींद मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मददगार हैं। ये बातें गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. एमई हक ने शनिवार को गया केंद्रीय कारा में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि पारिवारिक परेशानियां, नशे की लत और नींद की कमी समेत कई कारण मानसिक स्वास्थ्य पर असर डालते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक में मानसिक परेशानियां बढ़ रही हैं। इससे बचाव के लिए परिवार के सदस्यों को एक-दूसरे के साथ समय बिताना चाहिए और अपनी समस्याएं साझा करनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भागलपुर : म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.