गया, अगस्त 25 -- Gaya News: टनकुप्पा प्रखंड की बरसौना पंचायत के बेलदारबिगहा गांव में एग्रीकल्चर ट्रांसफार्मर नहीं लगाए जाने से करीब 16 किसान परेशान हैं। किसान कमर्शियल ट्रांसफार्मर से मोटर चलाकर खेतों की सिंचाई कर रहे हैं। अधिक लोड के कारण ट्रांसफार्मर बार-बार खराब होने से पटवन प्रभावित हो रहा है। किसानों का कहना है कि वे अलग एग्रीकल्चर ट्रांसफार्मर लगाने के लिए चार माह से बिजली विभाग के अधिकारियों को आवेदन दे रहे हैं, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। कम वोल्टेज के कारण मोटर भी ठीक से नहीं चलती है। किसानों ने बताया कि इस वर्ष कम बारिश के कारण सिंचाई की जरूरत बढ़ गई है। किसानों ने जिलाधिकारी और बिजली विभाग के अधिकारियों से जल्द ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...