गया, सितम्बर 6 -- Gaya News: फोटो गया जी, निज प्रतिनिधि।कुशवाहा-दांगी एकता मंच की ओर से रविवार को अमर शहीद जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस मनाया गया। शहर के रामशिला के पास स्थित जेपी पैलेस में आयोजित समारोह में सबसे पहले बिहार लेनिन को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्षता करते हुए मोहन कुमार कुशवाहा ने कहा कि जगदेव बाबू ने शोषित समाज को जगाने का काम किया। सत्ता में उनकी हिस्सेदारी तय करने के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया।संचालन मुन्ना कुमार ने किया। कार्यक्रम में जेडीयू के जिलाध्यक्ष अजय कुशवाहा, ज्योति दांगी, सुरेंद्र नाथ वर्मा, बबलू मेहता, वेंकटेश, जितेंद्र पासवान, रवि मेहता, श्याम मोहन, श्याम प्यारे, सूरजदेव प्रसाद, टिंकू दांगी, किशोरी दांगी, संजय कुमार, विज्ञान सिंह, रवि,मंटू व प्रकाश यादव मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सौ में नब्बे शोषित हैं, न...