गया, सितम्बर 30 -- Gaya News: प्रखंड मुख्यालय स्थित सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल हाई स्कूल में बुधवार को पहली अभिभावक-शिक्षक बैठक हुई। प्रधानाध्यापक मो. जिरगाम अली की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विद्यार्थियों की पढ़ाई, शैक्षणिक प्रगति और जरूरतों पर अभिभावकों व शिक्षकों के बीच संवाद हुआ। शिक्षा विभाग के 'कहानी बदलाव की' अभियान के तहत सरकारी योजनाओं से लाभान्वित विद्यार्थियों की उपलब्धियों और सकारात्मक बदलाव पर चर्चा की गई। शिक्षकों ने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई की नियमित निगरानी और विद्यालय से समन्वय बनाए रखने की अपील की। विज्ञान प्रयोगशाला के प्रभावी उपयोग, विद्यासाथी एप पर सभी विद्यार्थियों के अकाउंट बनाने, बिहार स्कूल लाइव क्लासेज से जोड़ने और आईसीटी लैब के नियमित संचालन पर जोर दिया गया। बैठक में संजय कुमार, अनिल शर्मा, आनंदी शर्मा, म...