गया, जुलाई 31 -- Gaya News: शहर के फुटपाथी दुकानदारों को जल्द ही व्यवस्थित और स्थायी कारोबार का स्थान मिलेगा। नगर निगम की ओर से गांधी मैदान स्थित जयप्रकाश झरना के समीप करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक वेंडिंग जोन का निर्माण किया जा रहा है। इसके बनने से सड़क किनारे दुकान लगाने वाले सैकड़ों छोटे दुकानदारों को एक निश्चित स्थान मिलेगा। आम लोगों और राहगीरों को भी जाम व अतिक्रमण की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी। तीन माह में पूरा करने का है लक्ष्य यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: इंदौर मॉडल पर अब मानगो नगर निगम में विकसित होंगे वेंडिंग जोननिर्माण कार्य की जानकारी सहायक अभियंता गौरव सिन्हा ने बताया कि नगर निगम की ओर से लगभग 40 हजार वर्ग फीट में वेंडिंग जोन का निर्माण हो रहा है, जो 1200 फीट लंबा और लगभग 34 फीट चौड़ा है। यहां दुकानदारों के लि...