Gaya News: अनुराग कुमार उर्फ अनु बने हम के प्रखंड युवा अध्यक्ष, मंत्री ने किया स्वागत
गया, अक्टूबर 25 -- Gaya News: हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) ने परैया प्रखंड में युवा संगठन को मजबूत करने के लिए ऊपरहुली गांव निवासी अनुराग कुमार उर्फ अनु को प्रखंड युवा अध्यक्ष बनाया है। रविवार को गया जी के गोदावरी में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के संरक्षक सह बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया। नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अनुराग कुमार को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में युवाओं को पार्टी से जोड़ने और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। मौके पर जिलाध्यक्ष टूटू खान, रामेश्वर मांझी और सुषमा दांगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.