गया, अगस्त 8 -- Gaya News: प्रखंड कार्यालय में शनिवार को बीडीओ शशि भूषण साहू ने आवास सहायकों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न आवास योजनाओं की प्रगति की पंचायतवार समीक्षा की गई। साथ ही अधूरे आवासों को जल्द पूरा कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर सख्ती के संकेत दिए गए। बीडीओ ने आवास सहायकों से प्रत्येक पंचायत में स्वीकृत, निर्माणाधीन और पूर्ण हो चुके आवासों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन लाभुकों के आवास निर्माण का कार्य लंबित है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर चिह्नित कर शीघ्र निर्माण पूरा कराया जाए। साथ ही, निर्माण पूर्ण होने के बाद नियमानुसार लंबित भुगतान तत्काल सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि पात्र लाभुकों को योजना का लाभ समय पर मिलना चाहिए और किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब स...