गया, सितम्बर 7 -- Gaya News: पितृपक्ष मेले के दौरान गया जी-बोधगया आने वाले पिंडदानियों सहित अन्य सभी श्रद्धालुओं को अतिथि देवो भवः की भावना के अनुरूप सुविधा मिलनी चाहिए। ताकि उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उक्त निर्देश सोमवार को जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने बोधगया में पिंडवेदियों के निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को दिया। जिलाधिकारी ने धर्मारण्य वेदी, सरस्वती वेदी और मातंगवापी वेदी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

व्यवस्थाएं उन्होंने अधिकारियों को मेला शुरू होने से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने का सख्त निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने वेदी परिसर और आने-जाने वाले मार्गों पर 24 घंटे सफाई व्यवस्था बनाए रखने के साथ पर्याप्त संख्या में अस्थायी शौचालय, चेंजिंग रूम, पेयजल...