गया, जुलाई 8 -- Gaya News: जिले की प्रसिद्ध फल्गु नदी के पूर्वी और पश्चिमी तट पर लगातार बढ़ते अतिक्रमण से नदी की चौड़ाई धीरे-धीरे कम होती जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन अतिक्रमण हटाने को लेकर गंभीर नहीं है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। नागरिकों का कहना है कि नदी की भूमि पर बड़े पैमाने पर कब्जा किया गया है, लेकिन इसे हटाने के लिए कोई ठोस योजना नहीं बनाई गई है। उन्होंने जिला प्रशासन से अविलंब अभियान चलाकर फल्गु नदी को अतिक्रमण मुक्त कराने और इसके प्राकृतिक स्वरूप को संरक्षित करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...