गया, सितम्बर 7 -- Gaya News: पितृपक्ष मेले के लिए निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। शहर की सड़कों को अतिक्रमणमुक्त करने के लिए नगर निगम ने शनिवार को अभियान चलाया। समाहरणालय से चांदचौरा तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर चलाकर हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कई जगहों पर सड़क की जमीन पर बनाए गए पक्के चबूतरे और सीढ़ियां तोड़ दी गईं। अतिक्रमणकारियों से करीब 15 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया। नगर निगम की टीम ने सड़क के दोनों किनारों पर अतिक्रमण कर बनाए गए अस्थायी और स्थायी निर्माण को हटाया। कई दुकानदारों और भवन मालिकों ने सड़क की जमीन तक चबूतरा व सीढ़ियां बना रखी थीं। इन्हें हटाए जाने के बाद सड़क का काफी हिस्सा खुल गया और रास्ता पहले की अपेक्षा चौड़ा नजर आने लगा। इस दौरान बात नहीं मानने वाले के सामान को भी जब्त किया गया। बाद में जुर्माना वसू...