गया, नवम्बर 10 -- Gaya News: अतरी थाना क्षेत्र के टेटुआ-मौलानगर बाजार के पास मंगलवार को पुलिस ने एक कार से 84 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की। मौके से दो कारोबारियों को भी गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों कारोबारी बाजार में बिक्री के लिए शराब लेकर पहुंचे हैं। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर उजले रंग की कार से शराब बरामद की। जब्त शराब में इम्पीरियल ब्लू के छोटे, बड़े और मंझले आकार की बोतलें शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मौलानगर निवासी विजय चौधरी और टेटुआ गांव निवासी संजीव चौधरी के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...