गया, सितम्बर 7 -- Gaya News: अतरी थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पुलिस ने छापेमारी कर सात आरोपितों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि मल्लाही गांव से इश्तेहार के वारंटी लाल यादव, छोटन यादव, गुरुदेव यादव और रामाश्रय मंडल को गिरफ्तार किया गया। वहीं उपथू गांव से विनेश मांझी और मनजीत कुमार तथा डिहुरी गांव से सुजीत कुमार को पकड़ा गया। गिरफ्तार सभी सात आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...