Gaya News: अतरी के पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
गया, अक्टूबर 4 -- Gaya News: अतरी के पूर्व विधायक अजय यादव उर्फ रंजीत यादव ने रविवार को टेउसा बाजार स्थित अपने आवास पर राजद कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें प्रखंड से लेकर बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने की रणनीति बनाई गई। अजय यादव ने कार्यकर्ताओं से युवाओं को नए लोगों को पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी देने की बात कही। प्रखंड और अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाने पर भी चर्चा हुई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूती से खड़े होने का संकल्प दिलाया। बैठक में राजद नेता मनीष कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.