गया, जुलाई 21 -- Gaya News: बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर गठित छापेमारी दल ने गुप्त सूचना के आधार पर टेटुआडीह, केवटी और ईमलियाचक गांव में अभियान चलाया। कनीय अभियंता गोविंदा कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में टेटुआडीह निवासी गुड़िया देवी के घर में मीटर को बाईपास कर बिजली चोरी करते पकड़ा गया। उन पर 26,191 रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं केवटी के तपेश्वर यादव पर 25,515 रुपये, मनोज कुमार पर 23,769 रुपये तथा ईमलियाचक के विकास कुमार पर 6,166 रुपये का जुर्माना लगाया गया। चारों के विरुद्ध अतरी थाने में बिजली चोरी की एफआईआर दर्ज कराई गई। छापेमारी दल में राजेश कुमार, संतोष कुमार, राहुल कुमार और शशि कुमार भी शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...